Himachal: विशाल नैहरिया के समर्थन में आए गरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा
Himachal: HAS ओशिन शर्मा (Oshin Sharma) व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया (Vishal Naihariya) के बीच पनपे विवाद को लेकर नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा (Arun Mehra) ने बयान जारी किया है। वह विशाल नैहरिया के पक्ष में आए हैं। अरुण मेहरा ने पार्टी के वाटसएप ग्रुप में विशाल नैहरिया के पक्ष में एक बयान शेयर किया है।
उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी तथ्यों के सामने आने तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे। वहीं उन्होंने ओशिन शर्मा को लेकर भी कुछ लिखा है। उन्होंने लिखा है कि विशाल नैहरिया के संदर्भ में सभी समाज के बुद्धिजीवी लोगों से एक बात करना चाहता हूं कि 2 महीनों के अंतराल में ऐसा क्या हो गया कि बात यहां तक पहुंच गई कि उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी।
अरुण मेहरा ने बताया कि छोटी बहन ओशिन शर्मा ने लिखा है कि उनके पति विशाल नैहरिया मारपीट करते हैं। आज से नहीं जब वो अविवाहित थे तब भी करते थे। मगर उन्होंने फिर भी यह सोच कर शादी की कि आगे से वो ऐसा नही करेंगे। सहपाठी रही हैं विशाल की लव रिलेशन में भी रही हैं। जब शादी हो रही थी तो इंटरनेट मीडिया में यही आ रहा था। मगर जो मुझे मालूम हुआ वो कुछ अलग ही है। घरेलू जिम्मेवारियों को सभी को समझना चाहिए।
अरुण मेहरा ने कहा थोड़ा आत्मचिंतन करने की बात है। सच्चाई में झांकने की बात है गहराई में जाने की बात है। सच क्या है उसको कुरेदने की जरूरत है। अगर सच में विशाल नैहरिया गलत हैं तो उन्हें इसकी सजा मिलनी चाहिए और यदि मां का उत्पीड़न है तो समझने की बात है।