हिमाचल: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का एलान,अगले महीने लागू होगी ओल्ड पेंशन स्कीम
एक महीने के अंदर राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। इसके लिए नई सरकार ने काम करना भी शुरू कर दिया है।
जयपुर: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा की एक महीने के अंदर राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी। इसके लिए नई सरकार ने काम करना भी शुरू कर दिया है।
कांग्रेस का वादा छलावा नहीं है
OPS लागू करने में कोई परेशानी नहीं है कांग्रेस का वादा छलावा नहीं है जो खाए उसे भी ज्यादा करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठे वादे नहीं करती चुनाव के दौरान जी वादे किए उनवादों पर काम करना शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी काम करने वाली है।
GIS 2022 : अखिलेश ने योगी के मंत्री और अफसरों पर कसा तंज, कहा- दिखावटी निवेश से विकास नहीं होगा
विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल गठन
आज भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल गठन होगा इसमें किसी तरह का कोई दांवपेच नहीं अटका है। विधानसभा का सत्र 22 तारीख को बुलाया गया है।