जल्दी रचने वाली मेहंदी होती है खराब, जानिए क्या है फिर असली हिना को पहचानने का सही तरीका ?
आधुनिक ज़िन्दगी में भाग दौड़ में लगे लोग हर काम को फटाफट ही करना चाहते है। ज्यादातर लोग मार्केट में बिकने वाली उसी मेहंदी का प्रयोग करना पसंद करते है। जो जल्द ही रच जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है , जल्दी रचने वाली मेंहदी बहुत ज्यादा नुकसान करती है। जिसकी वजह से आपको काफी नुकसान हो सकते है। आज हम आपको इस खबर में सही हिना की पहचान करना बताएंगे….
कैसे पहचाने नकली मेहदी
नकली मेहंदी से तात है कैमिकल वाली मेहंदी से जितमें गहरा रंग लाने के लिए सोडियम पिक्रामेट जैसा कैमिकल मिलाया जाता है। ये कैमिकल युक्त मेहंदी हमें कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। जैसे…..
त्वचा पर खुजली होना
त्वचा में इंफ्लामेशन
त्वचा में एलर्जी
रूखे और कमजोर बाल, आदि
असली मेहंदी को कैसे पहचाने
असली मेहंदी का रंग अचानक नहीं चढ़ता है. शुरुआत में यह संतरी और हल्का लाल रंग होता है, जो 8-10 घंटे में पूरा रंग प्राप्त करता है.
असली मेहदी की महक अलग होगी। इसमें मेहंदी की पत्तियों की खुशबू साफ महसूस होगी।
नैचुरल मेहंदी का रंग भी आपको असलियत बता देता है. क्योंकि, मेहंदी का रंग हरा होता है. चाहे वह पाउडर हो, चाहे आप उसका मिक्सचर बना लें या लगा लें.
नैचुरल हिना पाउडर को तापमान पर नहीं रखा जा सकता है. क्योंकि, इस तापमान में यह फ्रेश नहीं रहती. इसलिए, हिना पाउडर को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज या ठंडे तापमान का इस्तेमाल किया जाता है.