![हेल्थ](/wp-content/uploads/2021/08/AngerManagement-1080x625-1.jpeg)
हेल्थ : हर बात पर आता है गुस्सा तो जल्दी करें कंट्रोल, सेहत को है गुस्से से खतरा !
गुस्सा या क्रोध ये भी एक इंसानी भावना है जो की आना स्वभाविक है। अक्सर किसी चीज़ को नापसंद करने पर क्रोध की भावना उत्पन्न होती है। हर इंसान की क्रोध की वजह भिन्न होती है। क्रोध केवल भावना या शक्ति को व्यक्त नही करता, इसके कई रूप है।
साइकोलॉजी में इसकी कई वजह बताई गई है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार क्रोध नकारात्मक भावनाओ को व्यक्त करने का तरीका है। इसलिए क्रोध को मानसिक शांति के लिए लाभदायक माना जाता है।
क्रोध अगर कभी कभी आये तो सही है लेकिन अगर आपको ये भावना से बार-बार जूझना पड़ता है तो यह नुकसानदायक है। काफी बार क्रोध नियंत्रण के बाहर चला जाता है और लोग सोचने की शक्ति खो बैठते है। क्रोध के वजह से ब्लड-प्रेशर बढ़ जाता है जिससे शारीरिक परिवर्तन होने लगते है और लोगो की सोचने की क्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं।
क्यों आता है गुस्सा?
मनोचिकित्सक कहते है कि जब कोई किसी बात के खिलाफ होता है तब गुस्से की भावना उत्पन्न होती है। इनकी वजह हर इंसान में अलग होती है। पारिवारिक समस्याएं, वित्तीय समस्याएं, और दूसरे तनाव की वजह से लोगों में क्रोध की भावना जागती है। इसके अलावा लोगो मे अन्य प्रकार के मानसिक विकारों के कारण भी क्रोध की भावना जाग सकती है।
किसको आता है बार-बार क्रोध
मनोचिकित्सक के अनुसार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओ से लोगों को गुस्सा आ सकता है। साथ ही डिप्रेशन के शिकार लोगों में मन में भी छोटी बातों पर निराशा और क्रोश जैसी भावनाये जागरूक होती है। ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) भी व्यक्ति के स्वभाव में कई तरह से बदलाव लाती हौ।
गुस्से पर नियंत्रण कैसे पाएं?
अगर आपको बार बार क्रोध आता है तो यह ज़रूरी है कि आप किसी मनोचिकित्सक से चर्चा करे। हालांकि गुस्से को शांत करने के और भी छोटे छोटे तरीके हैं। गुस्सा आने पर लंबी और गहरी सांस लें। लंबी सांस लेने से मस्तिष्क को ऑक्सीजन मिलता है। यह उपाय काफी हद्द तक गुस्से पर नियंत्रण रखने में मदद करता है।
मैडिटेशन, शारीरिक व्यायाम से गुस्सा कम होता है। शारीरिक व्यायाम से पूरा ध्यान व्यायाम की ओर चल जाता है जिससे क्रोध कम हो जाता है। योग और मेडिटेशन को गुस्से का सबसे अच्छा उपचार माना जाता है।