
हेल्थ : सेहत के लिए तुलसी है बहुत फायदेमंद, यहां जानें तुलसी के फायदे !
अपने देश में तुलसी (Basil) के पेड़ की पूजा होती है। बहुत से लोग तुलसी के औषधीय गुणों (Medicinal Value) के कारण लोग रोज़ सुबह 4-5 तुलसी के पत्तों का सेवन करते है। तुलसी के पत्तो की विशेषता आयुवेद में भी बताई गई है। रोज़ाना तुलसी का सेवन, पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करता है। तुलसी सर्दी-जुकाम (Cold and Cough) के लिए भी फायदेमंद औषधि मानी जाती है।
क्या फायदे है तुलसी के ?
रोज़ाना तुलसी के पत्ते चबाने से वज़न कम होता है। तुलसी के पत्ते शरीर को टॉक्सिक चीजों को निकालते है। इससे पाचन से जुड़ी सारी बीमारियां खत्म होती है। हल्दी (Turmeric) और तुलसी (Tulsi) से बना काढ़ा शरीर की इम्युनिटी बढाता है और सर्दी जुखाम जैसी बीमारियों का अंत करता है। साथ ही तुलसी गले के लिए भी फायदेमंद है। सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से गले की खराश बिना किसी दवाई के दूर हो सकती है।
पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए
लोगो को अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे भारीपन, एसिडिटी, वज़न बढ़ने की शिकायते होती है। हालांकि इसके लिए घरेलू इलाज भी उपलब्ध है। रोज सुबह तुलसी के 3 पत्ते चबाएं. इससे सारी बीमारी धीरे धीरे खत्म हो जाएगी।
आप तुलसी को और भी चीज़ों में शामिल कर सकते है। ज्यादा फायदे के लिए नारियल के पानी में तुलसी के पत्तों का रस और नींबू मिलाकर पी ले। उससे पेट दर्द में आराम मिलता है। चाय या काढ़े में तुलसी को मिलने से पाचन से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलती है।
वायरल बीमारियों के लिये
तुलसी बॉडी को वायरल बीमारियों से भी बचाती है। सर्दी-जुकाम और गले में खराश से राहत पाने के लिए रोज़ तुलसी का पानी पिये। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तुलसी फायदेमंद होती है। तुलसी का रस शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। साथ ही ये कब्ज और लूज मोशन की समस्याओ से भी राहत दिलाता है।