![जानिए दांतो को मजबूत व पीले दांतो को सफेद बनाने के आसान उपचार](/wp-content/uploads/2021/08/जानिए-दांतो-को-मजबूत-व-पीले-दांतो-को-सफेद-बनाने-के-आसान-उपचार.jpg)
Health Tips: जानिए दांतो को मजबूत व पीले दांतो को सफेद बनाने के आसान उपचार
दांतो में पीले धब्बे, कमज़ोरी, दांतो के बीच में गैप जैसी दिक्कते हो जाती है। अत्यधिक फ़ास्ट फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स, चाय, के सेवन से दांतों में पीलापन आ जाता है। इन सबके उपचार घर में भी आसानी से हो सकते है।
खूबसूरत मुस्कुराहट का राज़ ख़ूबसूरत दांत भी होते है। लेकिन गलत सेवन से दांतो में पीले धब्बे, कमज़ोरी, दांतो के बीच में गैप जैसी दिक्कते हो जाती है। अत्यधिक फ़ास्ट फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक्स, चाय के सेवन से दांतों में पीलापन आ जाता है। इन सबके उपचार घर में आसानी से हो सकते है।
आज के समय मे पीले दांत की परेशानी आम हो चुकी है। जंक फूड, चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक से दांतो में कई दिक्कते आ जाती है। अच्छी बात यह है कि इन सबके उपचार घर बैठे बैठे बिना खर्चे के किये जा सकते है। पनीर, गाजर, फिटकरी और नीम, तुलसी जैसी जड़ीबूटियां पीले दांतो को सफेद बनाने में कई हद्द तक सफल रही है।
पनीर:
पनीर में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है। यह प्रोटीन और कैल्शियम जंक फूड और कोल्डड्रिंक से फैले एसिड्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही पनीर का सेवन, दांतो से धब्बो को मिटाने में भी लाभदायक होता है।
गाजर:
गाजर में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स दांतों को मजबूत बनाते है। गाजर का सेवन दांतो को कैविटी से बचाता है और साथ ही पीलापन दूर करता है।
सरसों का तेल:
सरसो के तेल के फायदे आयुर्वेद में भी बताए गए है। दांत का दर्द, पीले दांत जैसी समस्याओ को दूर करने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग किया जा सकता है। दांत के दर्द के लिए चुटकी भर नमक को सरसों के तेल में मिलाकर लगाए। इससे कुछ ही देर में दांत के दर्द से राहत मिलेगी। सफेद दांतो के लिए इस मिश्रण से कुछ मिनट तक दांतो की मसाज करे।
फिटकरी:
फिटकरी के चूरण से मंजन करने से पीले दांतों की समस्या हल हो जाती है। इसके लिए फिटकरी को पहले से पीस के रख ले और मंजन के समय चूरण का प्रयोग करे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में लगभग तीन हजार से ज्यादा बच्चे संभालेंगे पर्यावरण सुरक्षा का मोर्चा