
हेल्थ : स्वास्थ्य के लिए म्यूजिक भी है एक दवा, संगीत से दूर हो जाती हैं ये तकलीफें !
रोमांच से लेकर संगीत मानसिक मर्ज की भी दवाई है। संगीत ना सिर्फ आपके मूड को बेहतर करता है, बल्कि रोज़ के वर्कआउट में भी मदद करता है। संगीत बॉडी में हैप्पी हॉर्मोन्स को जगाता है जिससे व्यक्ति का मूड मिनटों में ठीक हो सकता है।
मन की शांति के लिए संगीत को दवा माना जाता है। इसमे हर तनाव को दूर करने की क्षमता होती है। यह सच है कि संगीत में इतनी शक्ति है कि मन मस्तिष्क को आनंद और आंतरिक शांति से भर देता है। संगीत हर तरह से मदद कर सकता है।
संगीत स्वास्थ्य के लिए ऐसे है लाभदायक:-
नींद न आनंद की दिक्कत को करता है दूर
अगर आपको जल्दी नींद नही आती और दिमाग मे हमेशा कुछ न कुछ तनाव रहता है तो अपनी पसंदीदा धुन सुने। संगीत आपकी तंत्रिकाओं को शांत करता है जिससे जल्दी नींद आ जाती है। ऐसा माना जाता है कि संगीत गंभीर और पुरानी नींद की बीमारी को भी सही कर सकता है।
संगीत फोकस बढ़ाने में है मददगार
इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक लोगो की फोकस करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। आपको यह बदलाव खुद महसूस होगा। इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक सुनने से काम पर फोकस बढ़ता है। जब भी काम करे तो किसी भी इंस्ट्रुमेंटल की धुन चला लें।
वर्कआउट में मददगार
संगीत शारीरिक शक्ति बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है। अक्सर जिम में हौसला बढ़ाने वाले संगीत बजाए जाते है। यह संगीत एड्रेनिल के स्तर को बढ़ाता है। इसके लिए आपको सही ट्रैक बजाने की ज़रूरत है। वर्कआउट के समय हौसला बढ़ाने वाले संगीत बजाए। वह आपका आपके काम के प्रति फोकस बढ़ाएंगे और वर्कआउट में मदद करेंगे।