![Dhan singh rawat](/wp-content/uploads/2021/07/download-3-1.jpg)
हरेला पर्व पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का तोहफा : मृतकों के आश्रितों को दी नौकरियाँ
आज उत्तराखंड में हरेला का पर्व मनाया जा रहा है। इसी पर्व की खुशी में एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग के 22 कर्मचारी जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके आश्रितों को नौकरियों की सौगात दी।
साथ ही हरेला मानते हुए उन्होंने रुद्राक्ष का पेड़ भी लगया। लोगो से उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और उसका ख्याल रखने की अपील भी की।
स्वास्थ्य महानिदेशालय में हरेला पर्व पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला हमे प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। पर्यावरण संरक्षण में हर किसी की भागीदारी की भी उन्होंने बात की। उन्होंने लोगो अपनी संस्कृति जुड़े रहने का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लोक पर्व हरेली की खुशी में मृत स्वासथ्य कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। उनके द्वारा 22 लोगो को ये पत्र दिए गए।
चार साल बाद मिला है उत्तराखंड को स्वास्थ्य मंत्री
यहाँ पर आपको बता दे कैबिनेट विस्तार के बाद उत्तराखंड को 4 साल बाद अलग से स्वास्थ्य मंत्री मिला है। काफी लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। खासकर कोरोना संकट को दखते हुए।
स्वास्थ्य मंत्री ने साथ ही ये निर्देश भी दिए कि महानिदेशालय में मैनेजमेंट के खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। उन्होंने इस काम को पूरा करने के लिए 2 हफ्ते का समय दिया है।
थर्ड वेव की तैयारी
साथ ही उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे थर्ड वेव की तैयारी में जल्द से जल्द जुट जाएं। कोविड 19 मैं सेकंड वेव के दौरान बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात भी उन्होंने कही।
धन सिंह रावत के स्वास्थ्य मंत्री बनते ही काफी बदलाव देखने में नजर आ रहे है। जल्द ही उत्तराखंड में एक और AIIMS खुलने की बात भी सामने आ रही है।
ये भी पढ़े :- ऑपरेशन मर्यादा : धार्मिक स्थल पर शराब-सिगरेट पीने वालो के खिलाफ होगी कारवाई