India Rise Special

हेल्थ : अचानक वज़न कम करना हो सकता है नुकसानदेह, जानें यहां !

वजन घटाने के लिए इंटरनेट पर कई टिप्स और ट्रिक्स मौजूद हैं। आप अपने वजन घटाने से संबंधित समस्याओं को लेकर कई तरह के उपाय भी पा सकतें है। बहुत से लोग क्रैश डाइट का तरीका भी अपनाते है। लोग पतले होने के लिए अपने खाने की आदतों में भी बदलाव लाते हैं। इसके आलावा लोग वर्कआउट रूटीन अपनाते हैं जिससे वेट कम करने की समस्या भी दूर हो जाये।

लेकिन यह जान लीजिये कि अचानक से वज़न करने से भी आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुस्कार वज़न पर रातों-रात प्रभाव नहीं पड़ सकता। वज़न कम करने में समय लगता है। अगर किसी कारणवश आपका वज़न तेज़ी और अचानक से कम रहा हो, तो यह खतरनाक हो सकता है। इसकी कई गंभीर वजह हो सकती हैं।

पोषक तत्वों की कमी
पोषक तत्वों की कमी से जल्दी वज़न घटने लगता है। शरीर को पोषण की कमी से बचाने के लिए संतुलित आहार लेना महत्वपूर्ण है। उचित स्वास्थ्य बनाए रखने विटामिन और नुट्रिशन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना ज़रूरी हैं। क्रैश डाइट करते समय अक्सर लोग यह भूल जाते हैं कि शरीर क लिए पोषण ज़रूरी होते हैं। कम कैलोरीज़ वाले आहार हमे दूर मिनरल्स से भी वंचित रखते है। इसके परिणामस्वरूप बालों का झड़ना, अत्यधिक थकान, शरीर की कमज़ोरी हो जाती हैं।

ढीली त्वचा
नुट्रिशनिस्ट्स के अनुसार, त्वचा में ढीलापन तब आता है जब त्वचा खिंचने के बाद अचानक शरीर का आकार छोटा होने लगता हैं। अगर वज़न धीरे-धीरे कम हो तो त्वचा क ढीलेपन से बचा जा सकता हैं।

जिगर की समस्याएं
जो लोग तेजी से वजन कम करते हैं, उनको लीवर की समस्या होने का खतरा होता है। अचानक वज़न घटाने के बाद आपके फैटी एसिड प्रोफाइल में अचानक बदलाव आता हैं जिससे शरीर में अन्य समस्याएं पैदा होती हैं।

पित्त पथरी
जो लोग तेजी से वजन कम करते हैं, उनमें पथरी होने की सम्भावना बढ़ जाती है। ख्हास करके पित्त पथरी होने का खतरा अधिक होता है। यह तब होता हैं जब आपकी डाइट में पित्त को जलाने के लिए पर्याप्त कार्ब्स नहीं होते हैं। इसलिए, आपको ऊर्जा और कार्ब्स से भरे आहार लेना चाहिए।

मांसपेशियों की हानि
वज़न कम करने की कोशिश में लोग अक्सर मांसपेशियों के निर्माण से चूक जाते हैं। यदि आप अपने कैलोरी सेवन को कम करते हैं, तो आपकी मांसपेशियों को नुकसान पहुँचता है। शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों को तोड़ने लगता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: