India Rise Special

हेल्थ : आंखों का ख्याल रखना है बहुत जरूरी, अब घर बैठे बढ़ाएं आंखों की रोशनी, जानें यहां !

ऑंखें शरीर के बहुत ही महत्वपूर्ण अंग हैं। आंखों का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। दिनचर्या के सभी कामों में आंखों का बड़ा महत्व होता हैं। आंखों की थोड़ी सी भी कमज़ोरी से रोज़ के कामो में दिक्कते पैदा हो सकती हैं। आंखे खराब हो जायें तो हमें चश्मे का सहारा लेना पड़ता है। इसके बाद चश्मा हटाना मुश्किल हो जाता है।

आँखों की देखभाल के लिए हर 2-3 महीने में डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। अगर आप शुरू से ही अपनी डाइट और आंखों का ध्यान दें तो इन सब परेशानियों से बच सकते है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए नीचे दिये कुछ खास तरीको को अपनाए।

गुलाब जल
गुलाब जल आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। सिर्फ इतना ही नही, गुलाब जल का उपयोग त्वचा को साफ और निखारने के लिये भी होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार गुलाब जल के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गुलाब जल की 2-3 बूंदे अपनी आंखों में डाले। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी और आंखों के डार्क सर्कल भी हट जाएंगे।

सरसों का तेल

सरसो का तेल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह वज़न घटाने में , त्वचा को निखारने के काम आता है। सरसों का तेल आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मदद करता है। पैरों के तलवे में करीब 10 मिनट तक सरसो के तेल से मालिश करे। कुछ ही दिनों में आपको अपनी आँखों की रोशनी में सुधार महसूस होगा।

आंवला का सेवन
बादाम की तरह आंवला के भी कई फायदे है। आंवला बालों को काला करता है, आंखों की रोशनी बढ़ता है और त्वचा को भी निखरता है। आंवला का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता हैं। लोग अक्सर आंवला की चटनी, आचार या मुरब्बा बनाकर रख लेते है। आंवला में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमे पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट आंखों के रेटिना को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

​बादाम
बादाम को मुख्य रूप से आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए रोज़ 4 बादाम का सेवान करे। यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार बादाम में विटामिन-ए की मात्रा पाई जाती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होती है। आप बादाम का सेवन दूध के साथ भी कर सकते है।

ज्यादातर लोग रात को 4 बादाम भिगो कर रख देते है और सुबह उठते ही उसका सेवन करते है। बादाम न सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ता है बल्कि मस्तिष्क के स्वास्थ्य को भी अच्छा रखता है।

​अखरोट, गाजर और पालक

आंखों की रोशनी के लिए हरी सब्ज़िया, गाजर और अन्य खाद्य पदार्थ मददगार साबित होते है। प्रमुख रूप से गाजर, ब्रोकली, अखरोट, पालक और अन्य हरी सब्ज़ियों के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। गाजर को अपनी डाइट में शामिल करने से आंखे और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे।

एक्सर्साइज करें
हमारे शरीर की तरह आंखों को भी व्यायाम की ज़रूरत होई है। व्यायाम से आंखों की देखने की क्षमता बढ़ती है। अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए रोज़ के व्यायाम के साथ आंखों की एक्सरसाइज भी करिये। यह व्यायाम डॉक्टरों द्वारा इंटरनेट पर दिए गए है। यह जान ले कि वेट बढ़ने से या सेहत पर ध्यान ना देने से भी आंखों की रोशनी पर नकारात्मक असर पड़ता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: