India Rise Special

हेल्थ : कंप्यूटर का अधिक करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं !

वक्त बदलने के साथ साथ काम करने का तरीका भी बदल गया है। अब शायद ही ऐसा कोई क्षेत्र हो जहां कम्प्यूटर का इस्तेमाल नहीं होता है। इस समय देश में शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में कम्प्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन हमारे जीवन में जैसे-जैसे कम्प्यूटर के इस्तेमाल की अधिकता बढ़ती जा रही है। वैसे-वैसे इससे होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।

लगातार चार घंटे या उससे अधिक समय तक कम्प्यूटर पर करने पर आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अधिक कम्प्यूटर के इस्तेमाल से हो सकती है ये स्वास्थ्य समस्याएं:-

तनाव
पहले के समय में तनाव आना बहुत ही कम होता था। लेकिन जैसे जैसे चीजें बदली हमारा काम करने का तरीका बदला वैसे ही मस्तिष्क पर काम का बोझ भी बढ़ा। ऐसे में कम्प्यूटर पर अधिक देर तक काम करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अधिक हानिकारक हो सकता है। आप तनाव के भी शिकार हो सकते हैं। अपनी एकाग्रता खो सकते हैं। चक्कर आ सकते हैं या फिर ज्यादा थकावट हो सकती है।

आंखों से जुड़ी समस्याएं
अब के समय में लोग ज्यादातर घरों से काम कर रहे हैं। ऐसे में काम के अलावा भी वे कम्प्यूटर पर अधिक समय बिता रहे हैं। इससे लोगों की स्क्रीन टाइमिंग बढ़ गई है। लेकिन ये आंखों के लिए घातक साबित हो सकती है। कप्यूटर स्क्रीन से निकलने वाली किरणें आँखों के लिए बहुत ही घातक होती हैं। लगातार स्क्रिन को देखते रहने से आंखें सूख सकती हैं। इससे आपको कम्प्यूटर विजन सिंड्रोम समस्या हो सकती है।

सिरदर्द
लंबे समय तक कम्प्यूटर यूज करने के बाद आंखों पर जोर पड़ने से सिरदर्द की भी शिकायत रहती है। सिरदर्द से बचने ले लिए कम्प्यूटर के इस्तेमाल के समय छोटे छोटे ब्रेक लें। लगातार स्क्रीन को देखने से बचे। इसके लिए आप चश्मा भी ले सकते हैं। समस्या अधिक होने पर डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।

मांशपेशियों में दर्द
लगातार 4 घंटे से अधिक कम्प्यूटर का यूज करने वालों को हाथ, कंधे, पैर, पीठ और सीने में दर्द जैसी समस्याएं होती है। ये समस्याएं सही तरह से बैठकर काम न करने पर होती हैं। इससे बचने के लिए काम के बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। इसके साथ ही काम के दौरान बैठने के तरीके पर ध्यान दें।

मोटापा
आज के दौर में मोटापा एक आम समस्या बन गई है। इसका एक मुख्य कारण भी कम्प्यूटर और फोन हैं। कम्प्यूटर के लंबे समय तक इस्तेमाल से मोटापा बढ़ता है। खासकर बच्चे इसका ज्यादा शिकार होते हैं। बच्चों को इससे बचाने के लिए उन्हें आउटडोर गेम्स खेलने के लिए कहें। बच्चों को जितना ज्यादा हो सके स्क्रीन टाइम कर करने को कहें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: