India Rise Special

हेल्थ : रात में खाने के बाद करें ये काम, हमेशा रहेंगे फिट !

हेल्दी डाइट के साथ शरीर के लिए व्यायाम भी ज़रूरी है। आज की काम से भरी ज़िंदगी मे लोगो को व्यायाम के लिए समय नही मिलता। खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम बेहद ज़रूरी है। लेकिन अगर काम की वजह से आप स्वास्थ्य पर ध्यान नही दे पा रहे है तो डिनर के बाद कुछ देर टहलने जाए। रात के खाने के बाद टहलने के कई फायदे है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर को फिट रखता है।

पाचन तंत्र को मजबूत करती है सैर
रात के भोजन के बाद सैर करने से पाचन तंत्र मज़बूत होता है। रात की सैर से गैस्ट्रिक एंजाइम का उत्पादन ज्यादा मात्रा में होता है। जिससे पाचन इससे हमारी पाचन की क्रिया तेज़ होती है। इससे शरीर दुरुस्त रहता है। रात की सैर सूजन, कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाती है।

​डिप्रेशन से राहत
जो लोग हमेशा काम की चिंता में रहते है या फिर किसी और कारणों से डिप्रेशन का शिकार हैं उनके लिए रात की सैर लाभदायी साबित होती है। रात में वॉक करने से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है जो तनाव को दूर करने में मदद करता है। ये ना सिर्फ आपके डिप्रेशन, टेंशन और थकान को दूर करता है बल्कि आपको खुश भी रखता है।

​नींद होती है बेहतर
बहुत सारे लोगो को बिस्तर में घंटो तक नींद नही आती है। रात को टहलने से उन सभी लोगो को फायदा हो सकता है। रात की सैर के शारीरिक के साथ कई मानसिक फायदे भी है। रोज़ रात कुछ देर टहलने से आपको रात में अच्छी नींद आएगी और देर तक नींद ना आने की समस्या भी दूर हो जाएगी।

​ब्लड शुगर लेवल
खाने के बाद लोगो को अक्सर शिकायत होती है कि उनका शुगर लेवल स्पाइक कर जाता है। यह दिक्कत डायबिटीज मरीज़ के साथ अन्य आम लोगो मे भी हो जाता है। इसके लिए डिनर के बाद कुछ देर सैर करें। कुछ देर टहलने से शरीर में ग्लूकोज की कुछ का प्रयोग हो जाता है।

​मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे
मेटाबॉलिज्म की वजन घटाने में बहुत बड़ी भूमिका है। रात की सैर आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इससे आपके शरीर की कैलोरीज कम होती है। इसलिए रात की वॉक करना आवश्यक है।

​देर रात में भूख लगना
अगर आपको रात में भरपेट खाना खाने के बावजूद भी कुछ खाने का मन करता है तो सैर पर जाना आपके लिए फायदेमद हो सकता है। ज्यादा खाने से और सैर ना करने से वजन बढ़ता है। रात को भरपेट डिनर करने के बाद थोड़ी देर सैर करे इससे आपको बार बार भूख नही लगी। साथ ही में आपका वजन भी कम होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: