India Rise Special

हरियाणा : BJP द्वारा SC मोर्चा कार्यकारिणी का किया गया विस्तार, 54 पदाधिकारियों की हुई नियुक्त

चंडीगढ़ : शनिवार को बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सदस्य, जिला प्रभारी, स्थाई आमंत्रित सदस्यों तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की गई है। स्थाई आमंत्रित सदस्य, 31 विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ 111 सदस्य बनाए गए हैं।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सीएम खट्टर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े सहित सभी वरिष्ठजनों से विचार-विमर्श के बाद ही मोर्चे का विस्तार किया गया है।

सांसद रतन लाल कटारिया, एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि, प्रदेश प्रभारी सुनीता दुग्गल, खट्टर सरकार में मंत्री बनवारी लाल, विधायक जगदीश नायर, विधायक विशंभर वाल्मीकि, सत्यप्रकाश जरावता, विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, बंतो कटारिया, पूर्व विधायक, प्रदेश सचिव रविंद्र बलिमाला, अरुण भान, महाबीर इंजीनियर एवं मांगे राम पंजेल स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए है।

तीन जिलों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। रामपाल पाली को जींद जिला प्रभारी की जिम्मेदारी, मीना नरवाल को पानीपत की व नरिंदर पीपल को महेंद्रगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जेजेपी द्वारा इनको दी गई जिम्मेदारी

हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी में जननायक जनता पार्टी (JJP) द्वारा 54 पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया हैं। जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि दिलबाग नैन और भरपूर सिंह को प्रदेश महासचिव बनाए गए है। धर्मबीर पाडा, रमेश सिद्धपुर, अत्तर सिंह रुहिल, राव मनजीत सिंह जैलदार, रामकिशन तुषिर, महाबीर गुलिया, गुरमंगत सिंह, प्रेम सिंह धनखड़ और माहला राम सचिव होंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी में पार्टी के सभी विधायक सदस्य होंगे। इसके सिवा हरबंस सिंह, प्रदीप खरकिया, बलराज चौहान, एडवोकेट अवतार सांगवान, अजीत तिगडाना, हरीश बैंसला, अशोक धारीवाल जौरासी और नरेश सहरावत प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए है। राजपाल धनखड़, होशियार सिंघराना, वेदपाल गोगा, यादवेंद्र खरब, सुरेंद्र नैन कालवन, छबील दास पातलान, दरबारा देशवाल, एडवोकेट जयलाल नरवाना को भी इसी तरह प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: