India Rise Special

 हरियाणा वासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से निजात, मौसम विभाग जतायी जल्द बारिश की संभावना

हरियाणा। प्रदेश में दो दिनों से चल रही हवाओं ने मौसम की नमी की मात्रा को कम किया है । जिसकी वजह है लोगो को मौसम में मामूली राहत महसूस हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने द्वारा दी गयी जानकारी ने लोगों की राहत की उम्मीद दिखाई है , जिसके चलते अगले दो दिन तक मौसम में ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाने व तेज हवा चलने का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि देश के पूर्वी हिस्सों में प्री मानसून की गतिविधियां देखी जा रही हैं, गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं, लेकिन उत्तर के भागों को अभी इस राहत के लिए इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़े :- पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भिवानी में शुरू किया गया “हर घर फल अभियान”

वहीं दूसरी ओर उत्तरी अंडमान सागर में अब कभी भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के लिए तैयार है। चार मई तक, सिस्टम कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, उसी दिन एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। पांच मई तक सिस्टम डीप डिप्रेशन बन सकता है, उसके बाद डीप डिप्रेशन बन सकता है।

देशभर में प्रभावी होगा यह मौसमी सिस्टम

मौसम विभाग ने बताया कि, ” इस समय पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भाग और पंजाब के आसपास के हिस्सों में है। एक टर्फ रेखा मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर बने हुए चक्रवाती क्षेत्र से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। एक अन्य टर्फ रेखा उत्तर प्रदेश के मध्य भागों से पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना होते हुए रायलसीमा तक फैली हुई है।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: