
हरियाणा : सरकारी आवास आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पोर्टल लॉन्च
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कर्मचारियों को सरकारी आवास आवंटन की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया। हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को आवास दिए जाते है। पर बहुत बार इस प्रक्रिया के ऊपर सवाल उठाये गए। अब इसी के चलते पोर्टल लांच किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को बिना किसी सिफारिश के उनकी वरिष्ठता के आधार पर सरकारी आवास मिलना चाहिए। साथ ही कहा कि आवंटन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इसलिए ही ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद निर्धारित समय के भीतर ग्रेड और वरिष्ठता के आधार पर आवास आवंटित किया जाएगा।
आवंटन के लिए उपलब्ध सरकारी आवासों का रिकॉर्ड http://awas.haryanapwd.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जिसके आधार पर कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे।
आपत्ति आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एक बार आवेदन प्राप्त होने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर कर्मचारियों को आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। पोर्टल के शुरू होने से आवंटन की बेहतर ट्रैकिंग संभव हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास आवंटन, आवास परिवर्तन आदि की सभी औपचारिकताएं ऑनलाइन की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पोर्टल पर खाली मकानों की उपलब्धता को लगातार अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदनों की वरिष्ठता सूची भी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
बताया गया कि पंचकूला और चंडीगढ़ में 1306 विभिन्न प्रकार के मकान हैं और पंचकूला में 69 ट्रांजिट फ्लैट हैं।
ये भी पढ़े :- योगी कैबिनेट का फैसला : सभी अनाथ बच्चों को हर माह 2500 रुपये की मिलेगी आर्थिक मदद