हरियाणा : प्यार के खातिर बदला धर्म, नसीम से अभिमन्यु बन रचाई शादी
अंबाला : बराड़ा के बाल्मीकि बस्ती के एक युवक प्यार की खातिर नसीम अंसारी से अभिमन्यु बन गया। जिसके बाद प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। नवदंपती को शादी के बाद अपने स्वजनों से खतरा था। जिसके लिए उन्होंने पुलिस सुरक्षा मांगी थी। परंतु दोनों ने अब पुलिस सुरक्षा लेने से मना कर दिया तथा किसी सेफ हाउस से चले गए हैं।
नारायणगढ़ क्षेत्र के गांव की लड़की का ननिहाल बराड़ा के बाल्मीकि बस्ती में था। वहीं ननिहाल के घर के सामने युवक का भी घर था। दोनों में जहां से प्रेम प्रंसग हो गया था।
अभिमन्यु ने धर्म परिवर्तन करने से पहले मंदिर, गुरुद्वारा तथा मस्जिद में भी शादी करने की कोशिश की। पर शादी करने की किसी ने भी अनुमति नहीं दी। प्रेमी जोड़े में से लड़की अपना सिख धर्म छोडऩे के लिए नहीं तैयार थी। ऐसे में सिख युवती तथा मुस्लिम युवक की शादी में अड़चनें आ गई। युवक ने इसके बाद अपना धर्म परिवर्तित कर लिया। इसके बाद दोनो ने अंबाला के बाल्मीकि बस्ती में बने आर्य समाज मंदिर में शादी रचायी
नसीम अंसारी (अभिमन्यु) के विरुद्ध युवती के स्वजनों ने पहले लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाकर अदालत में मुकदमा दर्ज करवाया। पर बाद में अदालत में ये लिखकर दिया कि युवती को उन्होंने अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है। युवती से उनका कोई लेना देना नहीं है। यह अब इसके साथ कहीं भी रहे उन्हें कोई मतलब नहीं है। अपनी मां कलीमा बेगम, भाई सलमान खान और बहन मंगती से युवक ने भी जान का खतरा बताया था। नसीम के पिता विदेश में रहते हैं तथा युवती के पिता अमेरिका में रहते हैं।
वकील मान सिंह काकरान ने कहा कि, शादी के बाद जोड़े ने सुरक्षा ली थी, पर परिजनों के लिखकर दिए जाने के बाद इस जोड़े ने सुरक्षा वापस कर दी है तथा वह सेफ हाउस से भी कही चले गए हैं। युवक के विरुद्ध जो केस दर्ज हुआ है उसे रद्द करवाना बाकी है।