IndiaIndia - World

हर्षा हत्या कांड : अब एनआईए करेंगी मामले की जांच, सेंट्रल जेल में भेजे गए सभी आरोपी

कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या का मामला अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दे दिया गया है। अब कर्नाटक पुलिस इस मामले पर जांच नहीं करेंगी। NIA शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या की जांच का जिम्मा संभाल लिया है। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने आज दी है। दरअसल, इसी साल फरवरी में हिजाब विवाद गर्माने के बाद शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की हत्या कर दी गई थी। हर्षा की हत्या के बाद शिवमोगा के कुछ इलाकों में हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद  पुलिस  ने हत्या के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया।

 

10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कर्नाटक पुलिस ने हत्या के मामले में अबतक दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी आरोपी 20 से 23 साल के बीच है, वहीं इनमें से एक की उम्र 30 साल है। बता दें कि  2 मार्च को कर्नाटक पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धाराओं को लागू किया था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA के अधिकारी जल्द ही शिवामोगा का दौरा करेंगे। वहीं सभी दस आरोपियों को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित परप्पना अग्रहारा के सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने का फैसला किया है। जहां माना जा रहा है कि NIA जांच के लिए इन सभी आरोपियों की कस्टडी अपने हाथों में लेगी।

 

हर्षा के परिवार को दो लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान

 

उधर, कर्नाटक के होन्नाली से बीजेपी विधायक रेणुकाचार्य ने बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा के परिवार वालों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।  रेणुकाचार्य ने कहा कि, ‘हर्षा का जाना उनके अपने बेटे के खोने जैसा है। मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं और उन्हें 2 लाख रुपये की सहायता राशि दे रहा हूं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: