India Rise Special

हर्ष गोयनका ने बताए मास्क पहनने के तरीके, शेयर किया वीडियो

मशहूर बिजनसमैन हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। अक्सर हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार और प्रेरणादायक वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है। इस वीडियो में फनी अंदाज में मास्क इस्तेमाल करने के नए तरीके बताए गए हैं।

बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर पहले @officeofdnj नाम के यूजर ने शेयर किया था। उसने कैप्शन में लिखा है, मास्क कैसे पहनें। कुछ नए तरीके। इसी ट्वीट को अब हर्ष गोयनका ने रिट्वीट किया है। इस वीडियो में लोगों ने मास्क का इस्तेमाल कई मजेदार तरीकों से किया है, जिसके बारे आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अबतक कई बार देखा जा चुका है। लोगों ने इसपर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। लोगों को हर्ष गोयनका की ये वीडियो और उनकी हर पोस्ट काफी पसंद आती है। साथ ही लोग उनकी तारीफ भी करते हैं और उनकी पोस्ट को शेयर भी करते हैं।

यह भी पढ़ें: बंदर चाय की दुकान पर कर रहा काम, रगड़-रगड़कर धूल रहा बर्तन

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: