India Rise Special

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भिवानी में शुरू किया गया “हर घर फल अभियान”

भिवानी। पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर कोई अपने अपने हिसाब से योगदान दे सकता है। लेकिन पर्यावरण संरक्षण के काम में पेड़ों की अहमियत हर कोई समझे इसको लेकर अब जिला प्रशासन नया अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम ” हर घर फल अभियान ” दिया गया हैं। इस अभियान के तहत जिले के हर घर में एक फल का पौधा लगाया जाएगा। उस पौधे को वह परिवार अपने सदस्य की तरह पालेगा। इसका मुख्य मकसद पर्यावरण को साफ करने के साथ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं।

ये भी पढ़े : – बड़ी खबर: पटियाला हिंसा का मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना मोहाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

जिले भर में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को लेकर प्रशासन ने इस अभियान की शुरुआत की है। उनकी तरफ से हर घर फल लगाने के अभियान को हर गांव में शुरू किया जाएगा। पंचायत विभाग के साथ इसमें एनजीओ साथ देंगी। वह हर घर में सदस्य से मिलेंगे और उनके घर में पौधा लगाएंगे। इस अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

272 गांवो में चलेगा ये अभियान

हर घर फल अभियान के लिए 272 गांव को चुना गया हैं। इसमें करीब तीन लाख घर हैं। इस अभियान के तहत हर घर यह पौधा लगाया जाएगा। तीन लाख पौधे लगाने के साथ ही उनको पालने के लिए हर घर का सदस्य को जिम्मेदारी दी जाएगी।

ये भी पढ़े :- राजा वड़‍िंंग से ‘पंगा’ लेना नवजाेत सिंह सिद्धू को पड़ सकता है भारी

पंचायत की जमीन पर लगाए जाएंगे फल वाले पौधे

इस अभियान के तहत पंचायत की जमीन पर फल वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन पहले की बैठक कर चुका हैं। उस पर कार्य शुरू हो गया है। पंचायत विभाग से जमीन मांगी जा रही है। इसके साथ ही सिंचाई विभाग को उस जगह पर पानी भेजने की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही ड्रिप ईरिगेशन का इस्तेमाल कर बाग में पानी लगाया जाएगा। पानी की कमी के कारण प्रशासन यह कदम उठाएगा।

..

“हर घर फल योजना के तहत पौधे लगाए जाएंगे। परिवार के लोग उस पौधे को संभालेंगे और बड़ा करेंगे। पर्यावरण के लिए हर व्यक्ति को आगे आकर काम करना चाहिए।”

– आरएस ढिल्लो, उपायुक्त, भिवानी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: