
उत्तराखंड से फरार चरस तस्कर गाजियाबाद से गिरफ्तार
चौखुटिया। उत्तराखंड का ईनामी चरस तस्कर की तलाश कर रही उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बीते गुरुवार को फरार चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने ढाई लाख रुपये का ईनाम भी रखा हुआ था।
चौखुटिया थाना पुलिस ने 20 फरवरी 2022 को वाहन चेकिंग समय गोदी के पास अवैध चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। वही इनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। तब से पुलिस उस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। बाद में न्यायालय ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया। इसके साथ ही गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया।
लोकेशन के आधार पर संभावित स्थानों पर दबिश देकर बीते गुरुवार को फरार तस्कर को दीपक विहार खोडा कालोनी गजियाबाद (उप्र) से गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम में एसओ दिनेश नाथ महंत, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा, सिपाही दीपक कुमार व मोहन बोरा शामिल रहे। एसओ दिनेश नाथ ने बताया कि, आरोपित गांवों से कम दामों पर चरस एकत्र कर फिर दिल्ली जाकर उसे चलते-फिरते लोगों को अधिक दामों पर बेच देता था।