IndiaIndia - WorldPolitics

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से दिया इस्तीफा, कौन होंगे अगले सीएम?

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। रुपाणी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें की रुपाणी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और पार्टी को धन्यवाद दिया,  इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि वह अब किसी संगठन के लिए काम करेंगे। गुजरात मे  अगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही विजय रूपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसके वजह से अब सबकी नजर अगले गुजरात के मुख्यमंत्री पर है। हालांकि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नितिन पटेल आगे चल रहे हैं। जब आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, तब भी नितिन पटेल मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे थे।

5 साल बाद विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

जब से विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है, तब से अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा राज्य में अपना नेतृत्व बदल सकती है। मुख्यमंत्री रूपाणी ने पिछले महीने मुख्यमंत्री के रूप में 5 साल पूरे किए। अब उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है।मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने कहा कि अब हम जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे तो उन्हें गुजरात की जनता का भरपूर समर्थन मिला। उन्हें गुजरात के विकास में योगदान करने का अवसर भी मिला। उन्होंने कहा कि गुजरात निरंतर विकास के पथ पर है।

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी के इस्तीफे की आलोचना करते हुए कहा कि हार्दिक ने अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए इस्तीफा दिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: