
नेशनल डेस्क : गुजरात विधानसभा चुनाव(gujarat assembly election) के पहले चरण के मतदान के लिए सिर्फ दो दिन ही शेष हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे( Mallikarjun Kharge) पीएम नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) के लिए ‘रावण’ शब्द इस्तेमाल किए जाने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि, इससे हर गुजरात का अपमान हुआ है। उसने लोगों से अपने वोटों के जरिए विपक्षी पार्टी को सबक सिखाने के आग्रह किया है।
ये भी पढ़े :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा को दी परियोजनाओं की बड़ी सौगात, ई-टिकटिंग प्रणाली का भी किया शुभारंभ
दरअसल, गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त खरगे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि, पीएम अपना चेहरा दिखाकर लोगों से मतदान करने के लिए कह रहे हैं, चाहे वह नगरपालिका चुनाव हों या विधानसभा या संसद। क्या आप (नरेंद्र मोदी) रावण की तरह 100 सिर वाले हैं।
इधर, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे गुजरात की जनता का अपमान बताया और कहा कि, बदला लेने के लिए ‘माटी के लाल’ के लिए सौ फीसदी मतदान करें।