
- दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
नई दिल्ली: गुजरात में साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी जोर शोर से प्रचार कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं। 2 अगस्त को गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल ने 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी अब तक 19 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट में यह नाम शामिल
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी ने दूसरी सूची जारी की है उसमें राजू कर पड़ा को चोटिला, पीयूष परमार को मंगरोल प्रकाश भाई ठेकेदार को सूरत निमिषा को कुंडल विक्रम सुरानी को वाकानेर करसनभाई कुर मुर को जागना भरत व कला को देवगढ़ बरिया जय-जय मेवाड़ा को आश्रम और विपुल साथिया को धोराजी से प्रत्याशी बनाया गया।