![](/wp-content/uploads/2021/06/03_06_2021-akhil_es_s_21703372-650x470.jpg)
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री के द्वारा बढ़ाए गए गन्ना वृद्धि को लेकर तीखा प्रहार किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों को लेकर एक बार फिर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले किसानों के मान को गिराया फिर नाम भर को दाम को बढ़ाना … सरकार का यह चुनावी हथकंडा काम नहीं आने वाला। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा जाते-जाते किसानों का बकाए का ब्याज ना सही बल्कि गन्ने का मूल ही चुका दे।
गौरतलब है कि कल राजधानी में हुए भारतीय जनता पार्टी किसान सम्मेलन मुख्यमंत्री ने ₹25 प्रति क्विंटल गन्ना की वृद्धि करते हुए आप ₹350 कर दिया है इतना ही नहीं गन्ने का मूल्य बढ़ने से गन्ना किसानों की आय में 8 फ़ीसदी की बढ़ोतरी होगी।
सरकार का चुनावी हथकंडा काम नहीं आने वाला-अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कि बसपा सरकार में 21 चीनी मिल बंद हुई थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा था जो काम आज की सरकार करें यह है पूर्ववर्ती सरकार ए भी कर सकती थी लेकिन प्रदेश के लिए अंधकार का युग था अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल था प्रदेश में किसान आत्महत्या गरीब भूख से मर रहा था लेकिन जो आज इन सब के हितैषी हैं उत्तम कहां थे।