TrendingUttar Pradesh

Gorakhpur tour : जनता दरबार में फरियादियों से मिले सीएम योगी, सुनी 1000 शिकायतें

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया। सीएम को अपनी समस्याओं की फरियाद सुनाने के लिए लगभग एक हजार लोग पहुंचे थे। जिसमें करीब 800 लोगों की शिकायतों को सीएम ने खुद सुनीं। जबकि, अन्य के प्रार्थना पत्र अधिकारियों ने लिए।

ये भी पढ़े :- सीएम योगी का चंदौली दौरा आज, जनसभा को करेंगे संबोधित

इस दौरान किसी ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए मदद मांगी, तो किसी ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। इस बीच सीएम योगी बच्चों को दुलार करते भी नजर आए। रविवार को करीब 2 घंटे चले जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के अन्य जिलों से आने वालों की तादाद काफी अधिक रही। दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर परिसर में करीब 800 लोगों से एक-एक कर मुख्यमंत्री मिले। पीड़ितों में सर्वाधिक महिलाएं थीं। उन्होंने एक- एक कर सभी की समस्याएं सुनी और सभी को मदद का भरोसा दिलाया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: