
गोरखपुर: चौरीचौरा दंगे के साजिशकर्ता ने कोर्ट में किया सरेंडर
मनुरोजन यादव जिस समय सरेंडर कर रहा था, उस वक्त पुलिस मामले के तीन
गोरखपुर: चौरीचौरा में दंगे की साजिशकर्ता व उपद्रव कराने के मुख्य आरोपी कथित समाजवादी पार्टी के नेताओं को पुलिस पकड़ने में अबतक नाकाम हुई। शुक्रवार दोपहर 25,000 रुपए के इनामी सपा नेता मनुरोजन यादव ने अदालत में सरेंडर कर दिया। हालांकि, अब पुलिस इसका श्रेय लेने लगी है। उधर, तीन अन्य उपद्रवियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मनुरोजन यादव जिस समय सरेंडर कर रहा था, उस वक्त पुलिस मामले के तीन उपद्रवियों की गिरफ्तारी की प्रेस कांफ्रेंस कर रही थी। कब मनुरोजन की गिरफ्तारी होगी के सवाल पर पुलिस अधिकारी यही कहते नजर आ रहे थे कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अदालत से कुर्की के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इनाम भी बढ़ाया जाएगा।
दो और नेता भी सरेंडर की फिराक में
इसी के बाद कोर्ट में मुनरोजन यादव के सरेंडर पर पुलिस अपनी पीठ थपथपाने लगी कि पुलिस के दबाव से उसने सरेंडर कर दिया। जबकि, अभी भी 25-25 हजार के इनामियों सपा नेता नरसिंह यादव, अरविंद यादव को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। कोर्ट में वे दोनों भी सरेंडर करने की फिराक में हैं।
आपको बता दें कि मनुरोजन यादव को सपा का बड़ा नेता कहा जाता है। चौरीचौरा विधानसभा से वह सपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव भी लड़ चुका है। अखिलेश यादव ने उसे तब टिकट दिया था, जब वर्ष 2017 में चाचा शिवपाल यादव ने दूसरे को टिकट दे दिया था। उसकी पत्नी गीतांजली गोरखपुर जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी है। मनुरोजन यादव सपा का महासचिव भी रह चुका है। खोराबार में उसके खिलाफ जालसाजी करने व बड़हलंगज में अभद्र टिप्पणी का मामला पहले से दर्ज है।