
गोरखपुर: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दी नसीहत
जनता दर्शन में काफी भीड़ देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में नाराजगी भी जताई और कहा कि
- जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के पास 1000 से अधिक लोग पहुंचे
गोरखपुर: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन जनता दरबार में आए फरियादियों की शिकायतें सुनी। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को नसीहत दी कि यदि लोगों की समस्या का निस्तारण हो तो उसे लेकर लोगों की संतुष्टि का भी ख्याल रखा जाए। यदि समस्या निस्तारण से व्यक्ति संतुष्ट नहीं तो उसका कोई मतलब नहीं। जनता दर्शन में काफी भीड़ देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में नाराजगी भी जताई और कहा कि जनता दर्शन में आने वाले लोगों की बड़ी संख्या बता रही है कि अधिकारी थाने और तहसील स्तर पर उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं कर रहे ।
ताइवान का हर स्तर पर साथ देगा अमेरिका- नैंसी पेलोसी
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम यात्री निवास में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के पास 1000 से अधिक लोग पहुंचे। जिनमें 700 लोगों की समस्याएं खुद मुख्यमंत्री ने सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। वही 300 से अधिक लोगों की समस्या मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने सुनी।
जनता दर्शन में दिखा सीएम योगी का बाल प्रेम
मुख्यमंत्री का बाल प्रेम जनता दर्शन के दौरान एक बार फिर देखने को मिला। समस्या लेकर आई महिलाओं के गोद में जब योगी आदित्यनाथ ने छोटे-छोटे बच्चों को देखा तो उन्हें बुलाने लगे। और उन्हें आशीर्वाद दिया |