![राम मंदिर](/wp-content/uploads/2021/08/img_20210428_1530051_6932270_835x547-m-780x470.jpeg)
खुशखबरी: 2023 से राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे आम भक्त
18वीं लोकसभा के चुनाव से पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार हो जाएगा । यूपी के जनपद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामलला के दर्शन करने का इंतजार कर रहे राम भक्तों का सपना समय से पहले ही पूरा होने वाला है। दिसंबर 2023 से राम भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि,5 अगस्त 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के लिए शिलान्यास किया था तब से मंदिर को मूर्तरूप देना शुरू कर दिया गया था।
मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से चंदा इकट्ठा किया जा रहा था। वहीं, राम मंदिर निर्माण समिति निर्माण के लिए कार्य कर रही है। जुलाई के बीच में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी। कहा गया था कि, मंदिर तय समय 2024 से एक साल पहले वर्ष 2023 में ही भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन भक्तों को मिलने लगेंगे।
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में तय हुआ था कि राममंदिर का परिसर इको फ्रेंडली होगा। यहां त्रेतायुग के मनमोहक दृश्यों के साथ भक्तों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं पर ध्यान रखा जाएगा। संपूर्ण रामलला का परिसर 2025 खत्म होने से पहले विकसित हो जाएगा।
दो दिनी बैठक में संपूर्ण श्रीराम जन्मभूमि परिसर का मास्टर प्लान तैयार करने के साथ-साथ मंदिर की भव्य व सुरक्षा पर गहन मंथन किया गया था। पहले राममंदिर 2024 तक बनाने का लक्ष्य था लेकिन इसे घटाकर 2023 कर दिया गया था।
2024 में देश में 18 वीं लोकसभा के चुनाव भी होने है । इसी लिए मंदिर एक साल पहले ही तैयार हो जाएगा । 2023 के बाद भक्त मंदिर के गर्भगृह में दर्शन-पूजन कर सकेंगे। 2025 तक संपूर्ण परिसर सभी सुविधाओं से लैस हो जाएगा।