
लम्बे समय से भर्तियों का इंतज़ार कर रहें युवाओं के लिए खुशख़बरी
"उम्र बढ़ाओ अभियान" नाम देकर चलाया सेल्फी अभियान
लम्बे समय से भर्तियों का इंतज़ार कर रहें युवाओं के लिए खुशख़बरी। उत्तराखंड में पुलिस भर्ती का इंतजार हुआ खत्म। जल्द ही सिपाहियों के 1,521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ होने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/fair-organized-for-youth-troubled-by-unemployment-read-full-news/
बता दें, बीते 6 साल में पुलिस विभाग में सिपाहियों की नई भर्तियां नहीं हुई थीं। पिछले दिनों बेरोज़गार युवाओं ने सोशल मीडिया पर “उम्र बढ़ाओ अभियान” नाम देकर सेल्फी अभियान भी चलाया था। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने यह राहत भरी खबर दी है।
लम्बे समय से भर्तियों का इंतज़ार कर रहें युवाओं के लिए खुशख़बरी
मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में कांस्टेबल संवर्ग के अंतर्गत सीधी भर्ती से जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 785 पद, PAC IRB के 291 और फायरमैन के 291 पदों पर भर्ती होगी। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 133 पद अनुमन्य करते हुए कुल 445 पदों पर भर्ती होगी।
अंत में कुल मिलाकर 1,521 सिपाहियों की भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में भी यह प्रमुख मुद्दा रहा था। बता दें की इस मुद्दे पर सितंबर माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी।