गाज़ियाबाद : सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरा मकान, 3 लोगों की मौत
मलवा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
सिलिंडर फटने से तीन की मौत
गाजियाबाद: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद (gaziabad)के लोनी में अमन गार्डन कॉलोनी में गैस सिलेंडर9gas cylinder) फटने से दो मंजिला मकान गिर गया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। मलबे में दबी तीन लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चलना है। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मलवा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
Weather: कानपुर में बदला मौसम का मिजाज, आसमान पर बादलों का डेरा
गौरतलब है कि 2 मंजिला मकान में सिलेंडर फटने से पूरा मकान भरभरा कर गिर गया जिससे मकान में मौजूद महिलाएं और बच्चे मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना लोनी पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान में घायल अवस्था में 5 लोगों को निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई।
मकान में भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है मौके पर क्षेत्राधिकारी लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय लोनी एसडीएम संतोष कुमार राय अधिकारी सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है और बचाव का पुलिस प्रशासन द्वारा लगाया जा रहा है।