गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत खारिज, फिर से खाना पड़ सकता है जेल का खाना
गौरतलब है कि फरवरी 2021 में गहना वशिष्ट पहली एफआईआर के बाद गिरफ्तार की गई थीं।
मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। इन दिनों गहना वशिष्ठ पोर्नोग्राफी केस को लेकर सुर्खियों में हैं। अब मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना की मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज दूसरी प्राथमिकी के संबंध में दी गई अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही अब ये मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
इससे पहले गहना पर फरवरी में एफआईआर दर्ज हुई थी। वहीं इस दूसरी एफआईआर में गहना पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने एक मॉडल से जबरदस्ती न्यूड और सेमी न्यूड सीन्स शूट करवाए। जबकि कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ बोल्ड सीन्स करने की बात हुई थी। पीड़ित मॉडल ने गहना पर आरोप लगाया था कि गहना ने धमकी दी थी। और कहा था कि अगर उसने ऐसा नहीं किया तो शूटिंग का सारा नुकसान उसको झेलना होगा और उस मॉडल का करियर बर्बाद कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि फरवरी 2021 में गहना वशिष्ट पहली एफआईआर के बाद गिरफ्तार की गई थीं। वह छह महीने तक जेल में रही थीं। उसके बाद उन्हें बेल मिली थी। बता दें कि गहना को तीन प्रोड्यूसर्स के साथ पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप पर गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें राज कुंद्रा के हॉटशॉट ऐप पर रिलीज किया गया।
यह भी पढ़ें- ट्विटर का चला कांग्रेस पर चाबुक, बंद किया पार्टी का आधिकारिक अकाउंट