Career

आज रिलीज हो रहा गेट 2022 का प्रवेश पत्र, देखें यहां

गेट 2022 परीक्षा में तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए एक काम की खबर है। दरअसल ग्रेजुएट टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2022 में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन किए उम्मीदवारों के गेट 2022 एडमिट कार्ड आज यानि 3 जनवरी 2022 को जारी होंगे।

यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) खड़गपुर की तरफ से गेट एडमिट कार्ड परीक्षा पोर्टल, gate.iitkgp.ac.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि, संस्थान ने अभी तक परीक्षा पोर्टल पर गेट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव किए जाने का समय की घोषणा नहीं की है। हालांकि आइआइटी खड़गपुर लिंक को आज शाम 5 बजे तक एक्टिव कर सकता है।

5 फरवरी से होगा गेट 2022 का आयोजन

आपको बता दें कि, आइआइटी खड़गपुर ने गेट 2022 शेड्यूल 20 दिसंबर 2021 को जारी कर दिया था। संस्थान की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, गेट 2022 का आयोजन फरवरी महीने में 4 तारीखों- 5 फरवरी, 6 फरवरी, 12 फरवरी और 13 फरवरी को होगा। हालांकि, आइआइटी खड़गुपर ने गेट 2022 कार्यक्रम में 4 फरवरी और 11 फरवरी को परीक्षा से सम्बन्धित विविध कार्यों के लिए सुरक्षित रखा है।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार अपना गेट एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल gate.iitkgp.ac.in पर विजिट करें। जहां प्रवेश पत्र से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। जहां अपना लॉग-इन विवरण भरकर सबमिट करें। इसके बाद उम्मीदवार अपना गेट 2022 एडमिट कार्ड दिए गए लिंक से डाउनलोड करके उसका प्रिंट करा लें।

परीक्षा केन्द्र पर ले जाए ये कागज

बताते चलें कि, उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड संभालकर रखना है। क्योंकि 2022 परीक्षा के दिन और यहां तक कि परीक्षा समाप्त होने के बाद की जाने वाली सभी औपचारिकताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है। बताते चलें कि, परीक्षा के लिए जाते समय उम्मीदवारों को अपना एक फोटो आइडी प्रूफ साथ ले जाना होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: