![](/wp-content/uploads/2022/01/rape-1457259571_835x547-3.jpg)
मायके जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस
उदयपुर। राजस्थान में दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। बीते गुरुवार को उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में एक आदिवासी महिला के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है। वारदात के बाद पीड़िता ने पास के थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक , पीड़ित महिला अपने मायके जाने के लिए पगडंडी के रास्ते से निकली थी। उसी वक्त दो बाइक पर वहां तीन बदमाश आ गए। दो बदमाशों ने महिला को उठाया तथा उसे खेत में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। वारदात के बाद तीनो आरोपी फरार हो गए है। झाड़ोल थाने में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार शाम पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मामले की जांच आईपीएस प्रशिक्षु कर रहे हैं।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मामले में तीन जनों की भूमिका सामने आई है और उनकी तलाश की जा रही है।