India Rise Special

बांका जिले में 8 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म वारदात, आंख फोड़कर रेत में किया दफन, 3 आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बांका जिले में 8 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। आरोपियों ने निर्भया कांड की ही तरह इस घटना को भी अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने मासूम की आंखें फोड़ दीं। और उसका शव रेत में दबा दिया।

 

 

रिक्शे में जबरन ले जाकर किया दुष्कर्म

 

 

दिल को झकझोर देने वाली ये घटना बांका के चांदन थाना इलाके में हुई। बच्ची दोपहर में अचानक से गायब हो गई। उसके छोटे भाई ने बताया कि दीदी को कुछ लोग रिक्शा में जबरन उठा ले गए है। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तलाश करने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को खबर की गई। मासूम को तलाश रहे परिजन देर रात चांदन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। जहां नाले के पास कुत्ते मंडराते नजर आए। शक होने पर परिजनों ने नाले के आसपास तलाशी शुरू की। बालू रेत के नीचे दबा मासूम का शव दिखाई दिया। रेत हटाने पर परिजन ने अपनी बिटिया को पहचाना। मासूम की आंखें फोड़ दी गई थीं। वह निर्वस्त्र थी।

 

 

तीन संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार

 

 

परिजनों ने मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की संभावना जताई है। हालांकि पुलिस ने मेडिकल के बाद ही कुछ कहने की बात कही है। फिलहाल चांदन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के शक के आधार पर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जबकि रिक्शा का मालिक फरार है। उसकी तलाश जारी है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: