![छुट्टियां बिताने गाँधी परिवार पंहुचा शिमला](/wp-content/uploads/2021/09/sonia-gandhi-1200-1.jpg)
छुट्टियां बिताने गाँधी परिवार पंहुचा शिमला, पढ़ें पूरी ख़बर
राहुल गांधी के भी शिमला पहुंचने के आसार
पंजाब में उठे सियासी घमासान को निपटाने के बाद हुई थकान को मिटाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार सुबह 10:30 बजे पहुंची शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पिछले दो दिन से शिमला में स्तिथ हैं। प्रियंका वाड्रा अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ छराबड़ा स्थित अपनी निजी कोठी में छुट्टियां बिता रही हैं। छुट्टियां बिताने गाँधी परिवार पंहुचा शिमला|
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/the-girls-were-buried-for-fear-of-becoming-a-hindrance-read-the-full-news/
सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए शिमला के पास छराबड़ा में प्रियंका गांधी के निजी आवास में ठहरेंगी। उल्लेखनीय है कि सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी और दामाद राबर्ट वाड्रा शिमला में ही हैं। इनका छराबड़ा में करीब तीन दिन और ठहरने का कार्यक्रम है। अभी इनसे पार्टी का कोई नेता नहीं मिला है और न ही उनसे किसी को मिलने की अनुमति है। सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी के भी शिमला पहुंचने के आसार हैं।