बिहार के बांका जिले में हत्या कर शव ठिकाने लगाते चार आरोपी गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
बांका। बिहार के बांका जिले के धनकुण्ड थाना पुलिस ने बबुरा नहर के पास बीते शनिवार को रात तकरीबन दो बजे वाहन की तलाशी लेते समय एक बोलेरो में जख्मी अवस्था मे महिला पायी गयी है। पुलिस बल ने जख्मी महिला को इलाज के लिए धोरैया स्थित अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।बोलेरो से बरामद महिला के मामले की पड़ताल करते हुए, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि दो साल पूर्व विवाहिता ने किया था प्रेम विवाह, शव को फेंकने कहलगांव गंगा घाट जाने में पुलिस ने जब्त किया है।
बोलेरो में बरामद शव की पहचान सुनील पासवान की पुत्री कृष्णा कुमारी के तौर पर हुई है। इस मामले में बोलेरो पर सवार चालक सहित पांच लोग थे। जिसमें एक अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। जबकि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान मालूम पड़ा है कि, कृष्णा की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बोलेरो से भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित गंगा घाट ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने पकड़ लिया। उक्त महिला रजौन थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की है।