Uttar Pradesh

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, डायलिसिस पर रखे गए- डॉक्टर

देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान तथा अन्य बड़े नेताओं ने लखनऊ आकर संजय गाधी PGI में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया है।

लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। लखनऊ के संजय गांधी PGI में बीती 4 जुलाई से भर्ती कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भी नई दिल्ली से लौटने के बाद सीधे संजय गांधी PGI जाकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का हाल लिया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है, वे जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

डॉक्टरों की टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रहे हैं। CCM कार्डियोलॉजी , नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर कड़ी नजर रख रहे   हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह दौरा किया और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी थे। लखनऊ में संजय गांधी PGI के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह की हालत अब बिगड़ गई है। उसका रक्तचाप कम है और वह सामान्य रूप से पेशाब नहीं कर पा रहे हैं।

उनका कई दिन से डायलिसिस हो रहा है। प्रो. धीमान ने कहा कि देखते हैं आज शाम या कल तक उनकी हालत में कितना सुधार होता है। यह देखा जाएगा ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के हाल की लगातार मानिटरिंग करते हैं। इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान तथा अन्य बड़े नेताओं ने लखनऊ आकर संजय गाधी PGI में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया है।

देश के सभी शीर्ष नेता कल्याण सिंह के परिवार के लोगों के साथ लगातार सम्पर्क में भी हैं। कल्याण सिंह के पोते तथा यूपी सरकार में राज्यमंत्री संदीप सिंह के साथ भी सभी PGI के डॉक्टर तथा निदेशक डॉ. आरके धीमन भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की निगरानी करते हैं।

लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगडऩे पर उन्हेंं चार जुलाई को PGI में शिफ्ट किया गया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन के ICU में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्रीकल्याण सिंह की हालत में अभी सुधार नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें: पति से वीडियो कॉल में बिजी थी माँ, पानी में डूबने से हुई डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: