IndiaIndia - World

नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम, पोते आश्रय शर्मा ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली : अभी-अभी खबर आ रही है कि कांग्रेस(Congress) पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम (Former Union Minister Pandit Sukh Ram) हमारे बीच नहीं रहे। इस बात की जानकारी सुख राम के पोते आश्रय शर्मा ने दी है। आश्रय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि, दादा सुखराम सिंह का निधन नई दिल्ली(New Delhi) स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(All India Institute of Medical Sciences)(एम्स) में हो गया है।

ये भी पढ़े :- एनआईए का बड़ा खुलासा, दिल्ली समेत इन शहरों में हो सकता है आतंकी हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम 94 साल के थे और उन्हें सात मई को नई दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बता दें कि सुखराम 1993 से लेकर 1996 तक केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। इसके बाद वे मंडी लोकसभा सीट से संसद भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वे पांच बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा चुनाव भी जीते।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: