
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सता रही किसानों की चिंता, सरकार नष्ट कर रही कृषि की रीढ़
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। सरकार मंडियों को खत्म करने की पूरी तैयारी में है। इन दिनों राहुल केरल दौरे पर हैं। आज केरल दौरे का दूसरा दिन है। सोमवार को वायनाड में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। दूसरे दिन केरल के तिरुवंबाडी में राहुल ने यह बात कही।
राहुल ने कहा कि सरकार मंडियों को खत्म कर रही है। इसका सीधा असर न केवल किसानों पर बल्कि देश के मिडिल क्लास और देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिरता पर पड़ेगा। देशभर में कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ प्रदर्शन चल रहा है। वह किसानों के प्रदर्शन को पूरी तरह समझते हैं।
ये कृषि क़ानून मूल रूप से भारतीय कृषि क्षेत्र की रीढ़ को नष्ट कर देंगे। हमारा कृषि क्षेत्र किसानों की बजाय 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा। आगे राहुल गांधी ने कहा कि कृषि हमारे इतिहास, संस्कृति और विरासत का एक आंतरिक हिस्सा है। वह किसानों और उनकी नवाचार करने की क्षमता में विश्वास करता हूं।
लेकिन उनकी बुद्धिमत्ता, साधन संपन्नता, भावना के लिए एक मंच की आवश्यकता होती है। उन्होंने इस देश को बहुत कुछ दिया है ।राहुल ने कहा कि इससे पहले भी सरकार कई नए कानून ला चुकी है, लेकिन उसका फायदे से ज्यादा नुकसान हुआ है। नोटबंदी, जीएसटी और तीनों कृषि कानूनों को देश के आर्थिक ढांचे को कमजोर करने वाला कानून है।
यह भी पढ़ें- चीन करेगा अफगानिस्तान की मदद, विदेश मंत्री ने की अमेरिका से बात