पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर की भविष्यवाणी, कहा- धोनी जल्द ही बनने वाले हैं कोच
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक भविष्यवाणी की है और कहा है कि भविष्य में महेंद्र सिंह धोनी एक कोच के रूप में हमें नजर आ सकते है।
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया(danish kaneria) ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है जिसकी चर्चा जोरों शोरों पर होने लगी है। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि धोनी भविष्य में कोचिंग पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। जब उनसे एक मीडिया चैनल द्वारा सवाल किया गया कि अपनी दूसरी पारी में महेंद्र सिंह धोनी अपने लिए क्या विकल्प चुनेंगे तब उन्होंने यह जवाब दिया। कनेरिया ने साफ- साफ स्पष्ट नहीं किया कि आखिर किस आधार पर उन्होंने यह बात कही है।
उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि एक कप्तान, एक विकेट कीपर और एक खिलाड़ी के रूप में हम उन्हें देख चुके हैं पर इसके बाद जल्द ही वह हमारे बीच एक कोच के रूप में भी नजर आ सकते हैं, और यही से वह अपना नया करियर शुरू करेंगे। साल 2019 में जब उन्होंने अपना आखिरी वर्ल्ड कप मैच खेलकर उन्होंने संन्यास लिया तो उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाएं काफी जोरो शोरो से होने लगी।
धोनी के संन्यास लेने के बाद उनके फैन्स लगातार इस इंतजार में थे कि कब वह आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को देखेंगे पर कोरोनावायरस ने ऐसा होने नहीं दिया। केवल 29 मैचों के बाद कोरोनावायरस की गंभीरता को देखते हुए आईपीएल मैच को स्थगित कर दिया गया था, जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि इसका दूसरा चरण सितंबर महीने में यूएई में खेला जाएगा।