TrendingUttar Pradesh

योगी सरकार के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन

शास्त्रीपुरम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

लखनऊ: पूर्व कैबिनेट मंत्री और ब्राह्मणों के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। रामवीर उपाध्याय पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। रामवीर उपाध्याय कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। रीढ़ की हड्डी से कैंसर ब्रेन तक पहुंच गया था। इससे उन्हें पैरालिसिस हो गया। वह 65 वर्ष के थे। उन्होंने अपने शास्त्रीपुरम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है।

हादसा: बाराबंकी में ट्रक ने बस में मारी टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत, 2 दर्जन घायल

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले रामवीर उपाध्याय बसपा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने शास्त्रीपुरम आवास पर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: