
नेशनल डेस्क : केरल के पूर्व मंत्री और जनता दल के वरिष्ठ नेता प्रो. एनएम जोसेफ(Pro. NM Joseph) का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। जोसेफ के पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। बता दें कि, प्रो. एनएम जोसेफ 1987 से 1991 के दौरान केरल में ईके नयनार की दूसरी बार बनी सरकार में मंत्री रहे थे। वे पाला सेंट थॉमस कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक भी रहे थे।
ये भी पढ़े :- पश्चिम बंगाल : नबान्न चलो मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प, हिरासत में लिए गये सुवेंदु अधिकारी
आपको बता दें कि एनएम जोसेफ का जन्म 18 अक्टूबर 1943 को हुआ था। वहीं उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत यूथ कांग्रेस से की और बाद में वो यूथ कांग्रेस राज्य उपाध्यक्ष बने। साल 1977 में उन्होंने जनता पार्टी ज्वाइन कर ली और इसके बाद उन्होंने पुंजर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और वहां के 8वें विधायक बने। यह चुनाव उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर ही लड़ा था।