Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार, सीएम योगी ने अखिलेश से फोन पर पूछा हाल

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कुछ सुधार है। परसों रात में बेचैनी की शिकायत पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां अब उनकी सेहत ठीक है। CM योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर मुलायम सिंह की तबीयत के बारे में जानकारी ली।

कल अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फोन किया था। CM योगी आदित्यनाथ ने बधाई देने के साथ उनसे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सेहत के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री मेदांता अस्पताल आए थे।

दोपहर 12 बजे से लेकर रात नौ बजे तक वह हॉस्पिटल में थे। स्वास्थ्य जांच कराने के बाद रात में वापस लौटे थे। वहीं अगस्त में मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों तक वहां इलाज चला था। इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी।

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हाल लिया था। जुलाई में भी मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे। हालांकि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और घर भेज दिया गया था। मुलायम सिंह यादव अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- इस साल भी कावड़ यात्रा पर लगा कोरोना का ग्रहण, विभाग ने जारी किया आदेश

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: