
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे बोले- ‘बाबू जी’ का जन्म ही राम मंदिर के लिए हुआ था
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अपने जीवन का पहला चुनाव हार गए थे, लेकिन उसके बाद राजनीति में कभी पीछे मुड़कर उन्होंने नहीं देखा। वह 2 बार यूपी के सीएम रहे, 8 बार विधायक रहे, 2 बार लोकसभा के सांसद रहे।
लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 21 अगस्त की रात 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बड़े बेटे राजवीर सिंह अपने पिता को याद करके भावुक हो गए। एक चैनल से बातचीत में एटा सांसद ने कहा, ”बाबूजी का जन्म राम मंदिर के लिए ही हुआ था। मैं और मेरा परिवार राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अपने जीवन का पहला चुनाव हार गए थे, लेकिन उसके बाद राजनीति में कभी पीछे मुड़कर उन्होंने नहीं देखा। वह 2 बार यूपी के सीएम रहे, 8 बार विधायक रहे, 2 बार लोकसभा के सांसद रहे। चुनावी राजनीति से संन्यास के बाद वह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के गवर्नर रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पहली बार जून 1991 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। वह उत्तरप्रदेश में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री भी थे। बाबरी विध्वंस के बाद 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। सितंबर 1997 में वह दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बने। लेकिन दोनों ही बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके।
सांसद राजवीर सिंह अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। वह एटा सीट से बीजेपी के सांसद हैं। क्षेत्र में लोग उन्हें प्यार से राजू भैया कह कर बुलाते हैं। राजवीर सिंह की चार संतानों में 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। उनके बड़े बेटे संदीप सिंह अपने बाबा कल्याण सिंह की सीट से विधायक हैं और योगी सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संदीप के बाद राजवीर सिंह की बेटी पूर्णिमा सिंह, श्वेता सिंह और फिर सबसे छोटे बेटे सौरभ सिंह हैं।
यह भी पढ़ें: शाकाहारी आहार है सबसे बेस्ट, हैं कई फायदे, शरीर को रखता है हेल्दी !