Uttar Pradesh

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, बेटे ने दी मुखाग्नि

राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को नरौरा के बच्चा पार्क स्थित अंत्येष्टि स्थल पर दाह संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने कल्याण सिंह को मुखाग्नि दी।

लखनऊ : यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का सोमवार को नरौरा के बच्चा पार्क स्थित अंत्येष्टि स्थल पर दाह संस्कार कर दिया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने कल्याण को मुखाग्नि दी। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कल्याण  की चिता को आहुति दी।

अपने सबसे प्यारे नेता को अंतिम विदाई देने के लिए बंसी घाट पर जनसैलाब उमड़ा। पुरोहित ने अंत्येष्टि से पहले शांति पाठ किया। अंत्येष्टि स्थल के बाहर जमा कार्यकर्ताओं की भीड़ बाबू जी अमर रहें और जय श्री राम के नारे लगती रही। इससे पूर्व कल्याण के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए गृह मंत्री अमित शाह, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी अतरौली पहुंचे।

सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब पौने दो बजे पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम यात्रा नरौरा के लिए रवाना हुई। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मौजूद रहे। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम दर्शन करने अतरौली पहुंचे। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे बोले- ‘बाबू जी’ का जन्म ही राम मंदिर के लिए हुआ था

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: