
यूपी सरकार पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश, बोलें- सरकार ने नहीं किया कोई वादा पूरा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का कहा की इस सरकार में रोजगार नहीं है। देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है। सरकार जिस वादे को लेकर सरकार में आयी है, सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया।
लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर 75वें स्वंतत्रता दिवस के मौके पर संबोधित किया। उन्होंने कहा की अपना देश विविधताओं से भरा है, हमारा भारत एक हो और हम सब एक हों। आगे उन्होंने कहा कि कुछ लोग कुछ लोग देश को बांटना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन, रोजगार जैसे मुद्दे पर सरकार पर जमकर बरसे।
किसान आंदोलन पर अखिलेश यादव ने कहा कि देश में किसानों को अपमानित किया जा रहा हैं। बिना किसान के देश कभी खुशहाल नहीं रहा है और ना आगे रहेगा। रोजगार को लेकर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा की इस सरकार में रोजगार नहीं है। देश के युवाओं को रोजगार की जरूरत है। सरकार जिस वादे को लेकर सरकार में आयी है, सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जातीय जनगणना की की मांग करते हुए कहा कि आज पूरा देश जातीय जनगणना चाहता। उन्होंने आगे कहा की यदि उनकी सरकार बनी तो जातीय जनगणना कराएंगे। सपा अध्यक्ष का कहना था कि उनकी पार्टी सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है। सौहार्द के वातावरण में ही विकास हो सकता है। विकास को गति देने और सामाजिक न्याय के लाभ के लिए जातीय जनगणना होनी चाहिए। इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों को उनकी संख्या के अनुरूप हिस्सेदारी तय हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: मायावती का बीजेपी पर हमला, बोली-अच्छे दिनों की उम्मीद में गरीबों ने लंबा समय काटा