India Rise Special

पहली बार समुद्र के ऊपर चलेगी मेट्रो, रोमांचक सफर की जानिए खासियत

भारत में पहली बार ऐसा कुछ होने जा रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आने के साथ। उनके सफर के लिए भी खास होगा। देश में पहली बार समुद्र के ऊपर भी मेट्रो ट्रेन चलेगी। लोग इसका सफर अगले साल तक कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 8,416 करोड़ रुपये है। ठाणे से भिवंडी और भिवंडी से कल्याण के बीच 15 मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

खबरों के मुताबिक, देश का ये पहला मेट्रो कॉरिडोर मुंबई के करीब ठाणे में समुद्र के ऊपर तैयार किया जा रहा है। इस मेट्रो के शुरू हो जाने के बाद ठाणे को भिवंडी के लोगों को बहुत आसानी हो जाएगी। ठाणे को भिवंडी से कनेक्ट करने के लिए कसेली के करीब समुद्र के ऊपर मेट्रो मार्ग बनाने की शुरुआत हो गई है। इसका निर्माण कार्य अगस्त, 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

ठाणे-भिवंडी-कल्याण के बीच बन रहे इस मेट्रो-5 कॉरिडोर में 24.9 किमी लंबा मेट्रो मार्ग बनाया जा रहा है। इसका पिलर समुद्र की सतह से करीब 34 मीटर नीचे से लगाया जा रहा है। पहले चरण के निर्माण कार्य में पिलर की खुदाई शुरू कर दी गई है।

इस मार्ग पर मेट्रो के डिब्बे पानी की सतह से करीब 13 मीटर की ऊंचाई पर चलेंगें। यह मार्ग 422.3 मीटर लंबा और 10.55 मीटर चौड़ा होगा। पिलर के लिए समुद्र में खुदाई से पहले पानी के नीचे सर्वे करके यह जांच की गई कि मेट्रो पिलर के करीब किसी अन्य एजेंसी की कोई पाइपलाइन या अन्य उपकरण तो नहीं लगे हैं। इसके बाद पिलर लगाए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें–ऑफिस के काम के साथ सब्जियां काट रहा शख्स, लोगों ने कहा- घर-घर की यही कहानी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: