Uttar Pradesh

देश में पहली बार 60% खेल एकेडमी सरकार द्वारा संचालित : राज्यवर्धन सिंह राठौर

भारत सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत 2018 में इसलिए की जिससे खिलाड़ियों को ओलिंपिक के लिए तैयार किया जा सके। भारत की ओर से खेल के क्षेत्र में इतिहास रचा जा सके।

पूर्व खिलाड़ियों को अपनी ओर से हर संपन्न व्यक्ति को बढ़ावा देना चाहिए। खेलों को तभी एक सम्मान स्तर पर ले जाया जा सकता है। रोटरी क्लब आफ बरेली के 70वें अधिष्ठापन दिवस पर वर्ष 2004 में ओलिंपियन रहे राज्यवर्धन सिंह राठौर ने यह बात कही।

बुधवार को बरेली क्लब में रोटरी क्लब आफ बरेली का 70वां अधिष्ठापन दिवस हुआ। खेलकूद पद्मश्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर मुख्य वक्ता के रुप में पहुंचे और भारत सरकार का खेलों को बढ़ावा देने में योगदान बताया।

देश को मजबूत बनाने के लिए और किसी भी क्षेत्र में परचम लहराने से पहले खुद को शिक्षा, तन व मन से मजबूत करना होगा। पहली बार प्रतिभावान खिलाड़ियों के सपने साकार करने के लिए देश में ऐसा हुआ कि सरकार की ओर से 60% खेल एकेडमी संचालित हो रही हैं।

ओलिंपिक में अपनी छाप छोड़ने के लिए खिलाड़ियों को जहां निश्शुल्क प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है। राजनीति क्षेत्र से जुड़े होने कारण उन्होंने सरकार की जनधन खाता योजना, स्वच्छता अभियान और वैक्सीनेशन अभियान के विषय में जानकारी दी।

पूर्व अध्यक्ष डा. एके चौहान, सीए विनय कृष्ण, सीए राजेंद्र विद्यार्थी, एपी गोयल, केपी सिंह, गोविंद सक्सेना, सुमित अरोड़ा, दीपक मंगल, डा. राजकमल श्रीवास्तव, सुशील गोयल, राज गोयल, अभिलाषा राणा, शेखर यादव, विपिन गर्ग, अंजू यादव, शालिनी विद्यार्थी, रुचि मलिक, रिचा मेहरोत्रा, राहुल जायसवाल, सुरेंद्र अग्रवाल इस मौके पर मौजूद रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: