
मसूरी में फूड वैन चालक की हत्या, सामने आई ये चौका देने वाली वजह
उत्तराखंड। उत्तराखंड के जिला मसूरी में हाथीपांव पार्क एस्टेट स्थित जार्ज एवरेस्ट पर फूड वैन चलाने वाले शख्स पर अज्ञात लोगो ने धारदार हथियार से हमला कर गला काटकर उसकी हत्या कर दी। बीते शुक्रवार को शव जार्ज एवरेस्ट हाउस के पास जंगल बरामद हुआ। इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
इस मामले की पड़ताल कर रही सीओ मसूरी पल्लवी त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ” जौनसार के जखनोग लखवाड़ गांव निवासी सुनील जार्ज एवरेस्ट में फूड वैन चलाता था। रात में वह जंगल के बीच बनी एक झोपड़ी में सोता था। गुरुवार रात से वह लापता था। शुक्रवार दोपहर किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि जार्ज एवरेस्ट हाउस के निकट जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक का गला काटा गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी चीजें स्पष्ट होंगी।”
जनाकारी के मुताबिक मृतक की सुनील की पत्नी अपने बच्चों के साथ विकासनगर इलाके में किराये के मकान में रहती है, वही मृतक के माता-पिता गांव में रहते हैं। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस लगातर इस हत्या में पड़ताल कर रही है।