
TrendingUttar Pradesh
आस्था का सैलाब ! मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में श्रद्धालु लगा रहे डुबकी
भक्त गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। काशी में गंगा के किनारे बने घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी दिखाई दे रही है।
प्रयागराज: कड़ाके की सर्दी के बीच शनिवार को मौनी अमवस्या का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गंगा में स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से ही भक्त गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। काशी में गंगा के किनारे बने घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी दिखाई दे रही है।
Horoscope Today 21 January : इन राशि के जातकों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए कैसा आपका राशिफल
मौनी अमावस्या को लेकर घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। स्नान-ध्यान के बाद दान-पुण्य करते लोग मंदिरों और अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। जल पुलिस से लेकर सुरक्षाबलों की टीम तैनात की गई है। मान्यता है कि, स्नान के दौरान मौन रहकर डुबकी लगाई जाती है। जिससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं।